दो दिन के अवकाश को नहीं मान रहे निजी विद्यालय
निजी विद्यालयों के संचालक डीएम के आदेश को भी जबज्जो नहीं दे रहे। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद कई स्कूल संचालकों ने स्कूलों को खोला। इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई तो उनके आदेश पर विद्यालय बंद हुए।
शीतलहर के चलते डीएम पवन कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का दो दिन का अवकाश घोषित किया था। नौ और 10 दिसंबर को इन कक्षाओं का अवकाश रहना था। इसके बावजूद शुक्रवार को कई स्कूल संचालकों ने स्कूलों को खोला। शनिवार को भी निजी स्कूल संचालकों ने अवकाश नहीं रखा। इसकी शिकायत डीआईओएस से की गई। बाद में डीआईओएस के आदेश पर विद्यालयों के संचालकों ने अवकाश कर दिया।