फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुछ जगह पर हुआ होलिका दहन, कई जगह कल होगा

विज्ञापन
बिल्सी में हुआ होलिका दहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। इस वर्ष होली को लेकर ज्योतिषविदों ने साफ तो किया, बावजूद इसके लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही। यही वजह है कि जिले के कुछ गांवों में सोमवार देर रात से होलिका दहन शुरू होकर मंगलवार की सुबह तक चला। बता दें कि जिले में 2422 स्थानों पर होलिका पूजन सोमवार शाम को ही हुआ। शाम 5:58 बजे के बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है। भद्रा नक्षत्र भी शाम 5:59 बजे लग रहा है। शहर समेत अधिकांश जगह होलिका दहन बुधवार की सुबह होंगे।
विज्ञापन


दो मार्च को सूर्यास्त सांयकाल 6:14 बजे हुआ। इसके उपरांत होली दहन करने का समय 9:00 बजे तक शुभ बताया गया था। तीन मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण है। ग्रहण की विरल छाया में प्रवेश 2:14 बजे मध्यान्ह के समय, स्पर्श शाम 3:20 बजे से और मोक्ष 6:45 बजे पर होगा। चंद्र ग्रहण के सूतक नौ घंटे पूर्व से प्रारंभ होते हैं। अतः सूर्योदय के समय चंद्र ग्रहण के सूतक प्रारंभ रहेंगे और शाम को पूर्णिमा 5:08 बजे तक ही रहेगी। होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में ही किया जाता है, जिसके चलते जिले भर में सोमवार आधी रात तक होलिका दहन हुए।


आज रहेगा सूतक, इसलिए कल खेला जाएगा रंग

चंद्रग्रहण तीन मार्च को तीन बजकर 20 मिनट से लेकर शाम छह बजकर 46 मिनट तक रहेगा। भारत में ग्रहण चंद्रोदय के साथ शाम 6:14 बजे से शुरू होगा और 6:46 बजे समाप्त होगा। ग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सूतक काल प्रारम्भ हो जाता है, यानी सुबह 6:20 मिनट से सूतक शुरू हो जाएगा। सूतक काल में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य या उत्सव मनाना ठीक नहीं है। इसलिए रंगोत्सव मनाना शास्त्र सम्मत नहीं है। इसके चलते तीन मार्च को होली नहीं खेली जाएगी। चंद्रग्रहण और सूतक की वजह से चार मार्च को ही रंगोत्सव मनाया जाए।
विज्ञापन


होली पर चंद्र ग्रहण में क्या करें
आचार्य राजेश कुमार शर्मा कहते हैं ग्रहण काल का समय साधना के लिए विशेष फलदाई होता है। मंदिरों के पट बंद रखें। गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए। चाकू से कोई चीज काटना व छीलना वर्जित है। ग्रहण के उपरांत सफेद वस्तुओं का दान करें। स्नान करने के उपरांत मंदिर के पट खोलें और भगवान की मूर्तियों को स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराएं।






श्रद्धा और उत्साह से किया होलिका पूजन



कुंवरगांव। सोमवार शाम नगर के होली चौक पर पारंपरिक आस्था और उल्लास के बीच होलिका पूजन संपन्न हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। संवाद




बिल्सी, सहसवान और उझानी में हुआ होलिका दहन

बदायूं। सोमवार की रात जिले के बिल्सी, सहसवान व उझानी कस्बा समेत आस पास के कई गांवों में होलिका दहन किया गया है। वहीं शहर समेत अन्य कई इलाकों में बुधवार को किया जाएगा। होलिका दहन स्थलों पर साज-सज्जा के साथ अन्य सभी व्यापक तैयारियां की गई हैं। संवाद

बिल्सी में हुआ होलिका दहन। संवाद

बिल्सी में हुआ होलिका दहन। संवाद

बिल्सी में हुआ होलिका दहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें