फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिचकारियों और हर्बल रंगों से सजा होली का बाजार

विज्ञापन
दुकान पर पिचकारी समेत अन्य सामान की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिलेभर के बाजारों में होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। रंग-गुलाल और विभिन्न प्रकार की पिचकारियों से दुकानें सज गईं हैं। बाजार में लोग हर्बल रंग और टैंक वाली पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर एक से बढ़कर एक नए-नए उत्पाद उपलब्ध हैं, वहीं बच्चों के लिए सुंदर-सुंदर पिचकारियों की भी भरमार है।
विज्ञापन


तीन मार्च को होलिका दहन और चार को रंग और गुलाल खेला जाएगा। इसे लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। घरों में विशेष तैयारियां चलने लगी हैं, तो बाजार में होली का रंग चढ़ने लगा है। इस बार बाजार में विभिन्न प्रकार के आइटम उपलब्ध हैं। नए तरह की पिचकारी, फायर सिलिंडर, पटाखे की तरह चलने वाला गुलाल इस बार लोगों को अधिक आकर्षित कर रहा है।

रंग और पिचकारी बनाने वाली कंपनियों ने इस बार बाजार में कुछ नया प्रयोग किया है। बाहुबली पिचकारी, अमेरिकन पिचकारी, कैप्टन पिचकारी, काॅर्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, फाॅग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन, कलर वाले अनार, खिलौने वाली पिचकारी बच्चों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटों में शेर, चीता, डोरेमॉन के अलावा डरावने चेहरे वाले मुखौटे मौजूद हैं।
विज्ञापन

पानी में घुलने वाले रंगों के साथ रंगबिरंगे फाॅग स्प्रे, विभिन्न प्रकार के गुलाल भी लोगों को उत्साहित कर रहे हैं। बच्चों में भी होली का उत्साह देखा जा रहा है। लोग बच्चों के लिए पिचकारी, रंग, गुलाल, मिठाई और कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
व्यापारियों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए अलग-अलग प्रकार के मुखौटे और रंग मंगाए हैं। शहर के छह सड़का बाजार, घंटा घर, तहसील रोड, बड़ा बाजार समेत हर तरफ दुकानें सजी हुईं हैं। यहां ग्राहकों की आवक से दुकानदारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें