फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आया राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में कछला रोड बाजार में तेज रफ्तार कार ने राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए बरेली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर में कश्यप पुलिया के पास हुआ। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूडा-भदरोल की मढ़ईयां निवासी रामेश्वर का 26 वर्षीय पुत्र राजेश बुआ की लड़की की शादी में शरीक होकर घर लौटने को टेंपो के इंतजार में खड़ा था। पीछे से उसे तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। वह कार में फंस कर घिसटता गया। चालक कार कछला की ओर भगा ले गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा दरोगा एके सिंह ने घायल राजेश को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। तब तक उसके रिश्तेदार भी पहुंच गए। डॉ. निरंजन सिंह ने राजेश की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उसे होश नहीं आया तो घरवाले उसे बरेली ले गए हैं। पुलिस कार का नंबर और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें