बुजुर्ग को दिए 2100 रुपये
फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे पिसनहारी गांव के 70 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर प्रेम ने बताया कि वह काफी बूढ़े हो चुके हैं। वह मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं। उनको अपना पेट पालना तक मुश्किल हो रहा है। इस पर पुलिस ने उसे रोजगार चलाने के लिए 2100 रुपये दिए। इसी तरह वजीरगंज थाने में भी एक हिस्ट्रीशीटर की मदद की गई। इस दौरान सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों को शपथ भी दिलाई गई।
खाली रहीं कुर्सियां, जमीन पर बिठाए हिस्ट्रीशीटर
इस कड़ाके की ठंड में जहां रविवार को जिलेभर के थानों में हिस्ट्रीशीटरों को कुर्सियों का इंतजाम किया गया था। उन्हें कुर्सियों पर बैठाकर मानवता की मिसाल पेश की गई थी। वहीं अलापुर थाने में सभी हिस्ट्रीशीटरों को जमीन पर ही बैठा दिया गया, जबकि कुर्सियां ऐसे ही रखी रहीं।