फोटो-02बीडीएन11, पुलिस से शिकायत करने पहुंचा पीड़ित परिवार। संवाद
- बुधवाई मार्ग पर है किसान की जमीन
- पीड़ितों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के एक किसान परिवार ने एसएसपी कार्यालय में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। किसान परिवार का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने उनकी फसल लौट दी है और जमीन कब्जाना चाहता है। किसान परिवार ने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी बुधवाई रोड पर जमीन है, लेकिन एक हिस्ट्रीशीटर ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से फसल को लौट दिया है। बाद में उसकी जमीन पर पोल गाढ़कर तार भी खिंचवा दिया है। नरेंद्र, अपनी पत्नी यशवंती और अपना दल एस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शिवेंद्र पटेल, एचएस पटेल, राघवेंद्र सिंह, लता पटेल, अमजद सिद्दीकी, अभय शर्मा, प्रेम कुमार, कैलाशो देवी, कुसुम लता, गगन बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।