फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दौड़ में सोमेंद्र और रिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
बिल्सी के महेश बाल इंटर क़ॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत हुई दौड़ में हिस्सा लेते छ
विज्ञापन
बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन यहां जूनियर वर्ग की दौड़ कराई गई।
विज्ञापन

कक्षा छह छात्र वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में सोमेंद्र प्रथम, उपेंद्र कुमार द्वितीय और रामवीर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सात की दो सौ मीटर की दौड़ में अदनान-प्रथम, अकरम द्वितीय, अनिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठ की तीन सौ मीटर की दौड़ में सचिन कुमार प्रथम, शिवम बाबू द्वितीय, निष्कर्ष तृतीय स्थान पर रहे।
इसी तरह छात्रा वर्ग में कक्षा छह में सौ मीटर दौड़ में रिया प्रथम, नैना द्वितीय, यशानूर तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा सात की दो सौ मीटर की दौड़ में रोशनी प्रथम, काजल द्वितीय, स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा आठ की तीन सौ मीटर की दौड़ में मुस्कान-प्रथम, जवेरिया द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए बच्चों को खेलकूद का महत्व समझाया। इस दौरान आलोक सक्सेना, रजनेश कुमार, अनीता सोमानी, मांडवी माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें