फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां में हिसार की साइबर टीम का जनसेवा केंद्र पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। हरियाणा के हिसार की साइबर टीम ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित नगर पंचायत के वार्ड 11 में संचालित एक जनसेवा केंद्र पर मंगलवार देर शाम छापा मारा। पुलिस टीम ने जनसेवा केंद्र की दुकान में कुछ देर छानबीन की और केंद्र संचालक को अपने साथ ले गई। हरियाणा पुलिस संचालक को लेकर उसावां थाने पहुंची, जहां साइबर ठगी से जुड़े मामले में करीब पौने तीन घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे स्कार्पियो गाड़ी से हरियाणा के हिसार की साइबर टीम के जवान जनसेवा केंद्र पर पहुंचे। टीम के कुछ जवान सादा कपड़ों में थे। पुलिसकर्मियों ने दुकान के अंदर पहुंचकर काफी देर तक छानबीन की और जनसेवा केंद्र संचालक से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस टीम संचालक को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर उसावां थाने ले गई। थाने में हरियाणा पुलिस की टीम ने जनसेवा केंद्र संचालक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद रात करीब 9:45 बजे पुलिस टीम संचालक को स्कार्पियो से उसके घर छोड़कर वापस लौट गई। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि हिसार साइबर टीम ने संचालक से अपने स्तर से पूछताछ और जांच की। स्थानीय पुलिस की ओर से उन्हें आवश्यक सहयोग दिया गया। पूछताछ पूरी होने के बाद टीम केंद्र संचालक को छोड़कर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें