बदायूं। जिले के 97 परिषदीय विद्यालयों की छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार बच्चों के लिए खतरा है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों की जान हर दिन खतरे में रहती है। बिजली विभाग ने इसे हटाने के लिए सर्वे कर 1.18 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर बेसिक विभाग की ओर से शासन को भेजा है।
परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार हर समय बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा बन कर झूलते रहते हैं। शासन स्तर से ऐसे विद्यालयों का चयन कर ऊपर से गुजरने वाली सप्लाई लाइन को हटवाने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग ने 97 विद्यालयों की सूची बिजली विभाग को उपलब्ध कराई थी। जिसके बाद में बिजली विभाग ने इसका एस्टीमेट तैयार किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बजट के लिए एस्टीमेट निदेशालय को भेजा जाए, ताकि समय पर बजट मिल सके। जिसके बाद में लाइन के तारों की शिफ्टिंग का काम शुरू हो सके। वहीं अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार इन खतरनाक लाइनों को हटाने की मांग की है।
-
वर्जन-
शासन ने उन विद्यालयों की लिस्ट मांगी थी। जिनके ऊपर पर लाइन जा रही है। ऐसे में बिजली विभाग ने एस्टीमेट बनवाकर शासन को भेज दिया है। अब शासन स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए