कैशर अली, शाकिर अली और अपने सात वर्षीय नाती आहिल के साथ बाइक पर अमरूद का बाग देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुठला के हार में हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से कैशर अली व शाकिर अली की जान चली गई जबकि आहिल बाइक से दूर जा गिरा।
अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में रविवार दोपहर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से ककराला के वार्ड नंबर 22 निवासी 60 वर्षीय कैशर अली और 55 वर्षीय शाकिर अली की मौत हो गई।
विज्ञापन
कैशर अली, शाकिर अली और अपने सात वर्षीय नाती आहिल के साथ बाइक पर अमरूद का बाग देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुठला के हार में हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से कैशर अली व शाकिर अली की जान चली गई जबकि आहिल बाइक से दूर जा गिरा। वह गंभीर रूप से झुलस गया।
बताया जा रहा है कि पोल में हाईटेंशन क्लिप के स्थान पर एक लकड़ी से बांध रखी थी। लकड़ी काफी गल गई थी, जिससे लकड़ी टूट गई और एक तार नीचे आ गिरा। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। परिवार वालों ने लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।