फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम समेत दो घायल, उघैती के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी / उघैती। बदायू़ं-बिजनौर हाईवे पर स्थित कस्बा उघैती के पास सड़क पार कर रहे एक चार वर्षीय मासूम को बचाने को कोशिश में एक तेज रफ्तार बाइक पोल से टकरा गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से घायल हो गया।
क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी शेर मोहम्मद (56) पुत्र नूर मोहम्मद और क्षेत्र के गांव धनौली निवासी अंशुल दोपहर बाद दिल्ली से बाइक से अपने गांव को लौट रहे थे। तभी हाईवे पर स्थित गांव उघैती के पास जैसे की उनकी बाइक पहुंची, उसी दौरान चार वर्षीय शौर्य पुत्र हरीश कुछ सामान लेकर सड़क को पार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार बाइक शौर्य से टकराकर एक पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक अंशुल मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे शेर मोहम्मद को गिरने से काफी चोटें आईं। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने शेर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें