फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदायूं में सात करोड़ की हेरोइन और 10 लाख की नकदी बरामद, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Fri, 16 Oct 2026 10:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में छापेमारी की। पुलिस ने अजहर पुत्र बाबू हसन के घर से करीब सात करोड़ रुपये की हेरोइन और 10 लाख रुपये नकद बरामद करने का दावा किया। 
विज्ञापन
आरोपी के घर के बाहर खड़ी पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में अलापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार को दबिश देकर बड़ी बरामदगी की। पुलिस ने अजहर पुत्र बाबू हसन के घर तलाशी के दौरान करीब सात करोड़ रुपये की हेरोइन और 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम अजहर को हिरासत में अपने साथ दिल्ली ले गई। दिल्ली पुलिस तस्करी के प्रकरण में दो आरोपियों को साथ लेकर अजहर के घर पहुंची थी। उनकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस एक गाड़ी से शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वार्ड नंबर पांच में पहुंची थी। दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम सीधे अजहर के घर में घुस गई। पुलिस ने घर का दरवाजा बंद कर छानबीन और पूछताछ की। दिल्ली पुलिस करीब छह घंटे अजहर के घर में पूछताछ करती रही। अजहर को साथ लेकर जाने के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अजहर के घर से छानबीन में सात करोड़ की हेरोइन और 10 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की जानकारी नहीं दी है। किस मामले में दबिश दी गई और क्या बरामदगी हुई है, इसकी जानकारी की जाएगी। दिल्ली पुलिस की ओर से भी अब तक बरामदगी और आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डिब्बों के अलावा बैगों में भी सामग्री होने की चर्चा
दिल्ली पुलिस अजहर के घर से सील किए हुए डिब्बों में हेरोइन पकड़कर ले गई। इस दौरान उनके पास कुछ और भी भरे हुए बैग थे। दिल्ली पुलिस की ओर से बरामद हेरोइन की मात्रा के बारे में स्पष्ट तौर नहीं बताया गया। हेरोइन की कीमत 7 करोड़ के करीब बताई गई है।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अलापुर में दो आरोपियों को लेकर तीसरे आरोपी को पकड़ने आई थी। घटना दिल्ली में हुई थी। जिस मामले में वहां केस भी दर्ज किया गया था। फिर भी यहां पर भी मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें