फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। इस पर उसके परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। महिला प्रेमवती (26) पत्नी दिनेश कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम कटिन्ना बरचऊ की रहने वाली थी। उसकी पहली डिलीवरी होनी थी। इसके लिए परिवार वाले शुक्रवार शाम उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिवार वालों का आरोप है कि रात करीब आठ बजे उसकी डिलीवरी हो गई लेकिन उसके बाद प्रेमवती की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बाद में परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। देर रात तक मायके वाले अस्पताल में जमे रहे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें