फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल करें 1073 हेल्पलाइन नंबर, मिलेगी पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आपातकाल के दौरान लोगों को अब अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने की जरूरत नहीं है। वह एक नंबर पर कॉल करेंगे और एक साथ तीन प्रकार की मदद मिल जाएगी। इसके लिए एसएसपी की ओर से 1073 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इससे जनता को पुलिस की मदद के साथ चिकित्सा की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश पर पुलिस विभाग द्वारा एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिससे शिकायतकर्ता को कॉल करने में अपना समय न गंवाना पड़े। उसे तुरंत जरूरत के अनुसार मदद मिल सके। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1073 जारी किया गया है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा संबंधी सहायता एक साथ मिलेगी। साथ ही जरूरत के अनुसार सुविधा को घटाया जा सकेगा। जहां आगजनी जैसी घटनाएं होंगी, वहां पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा की जरूरत होगी तो वहीं मारपीट जैसे मामलों में सिर्फ पुलिस और चिकित्सा सेवा मिलेगी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर जनता के लिए एक वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें