म्याऊं स्थित अवेयर नेस पब्लिक स्कूल में बीती 21 अगस्त को श्रमिक समाज
शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में चाइल्ड हेल्पलाइन1098 का प्रचार प्रसार
किया गया। इस मौके पर चाइल्ड हेल्प केंद्र म्याऊं के कोआर्डीनेटर नरसिंह
प्रभाकर ने स्कूली बच्चों को हेल्पलाइन कार्य पद्धति के बारे में बताते हुए
कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा राष्ट्रीय स्तर पर चौबीस घंटे उपलब्ध है।
इसका प्रमुख उद्देश्य यह कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण पोषण और उनकी
त्वरित आकस्मिक सहायता प्रदान कराना। बताया कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता
बाल हित में संस्थाओं के बीच समन्वय बनाना, बच्चों के लिए के लिए पहल एवं
दबाव बनाना है। इस हेल्पलाइन जरिए बाल मजदूर, कूड़ा बीनने बाले बच्चे,
सड़को पर घूमने बाले बच्चे, विशेष बाले बच्चे, अनाथ बच्चे जिसका परिवार
समस्या से घिरा हो, इसके साथ ही अन्य कोई बच्चा जिसे मदद की जरूरत है वह
1098 टोल फ्री नंबर पर फोन करके सहायता मांग सकता है। इस संस्था के माध्यम
से बच्चों को दी जाने बाली सुविधाओं में प्रमुख रूप से आश्रय दिया देना,
संदर्भित सेवा प्रदान कराना, भावनात्मक सहयोग व मार्ग दर्शन कराना, बच्चे
का शोषण से बचाव कराना एवं न्याय दिलाना, स्वास्थ्य सेवाए मुहैया कराना,
शिक्षा दिलाना आदि शामिल हैं। इस मौके पर संस्था के मौजूद लोगों ने बाल
आधिकारों के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता के बारे में जानकारी दी। इस मौके
पर स्कूल प्रबंधक स्तयापाल सिंह, उदयवीर सिंह, दुर्वेश कुमार, भीमसेन
भारती, अमित कुमार सिंह, विपिन सिंह, प्रीति शर्मा, रेनू कुमारी, अखिलेश
कुमार, रंजीत सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।