फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचाने पर बदमाशों ने युवक को गोलाी मारी

Sun, 23 Aug 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव नैथू निवासी दिलावर खां का आरोप है कि बीती रात करीब तीन बजे उसके पड़ोसी बाजिद खां पुत्र हसरत खां के घर में चोर घुस गए। इसी दौरान घर में सो रहे परिजन जाग गए। परिजनों को शोर मचाने पर वह भी जाग गया। आरोप है कि वह भी शोर मचाने लगा तो चोरों ने खुद को घिरा समझकर पकडे़ जाने के डर से फायर कर दिया। जिसके चलते छत पर खडे़ दिलावर खां को गोली जा लगी। गोली लगने से दिलावर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस रात में ही गांव पहुंची और मामले की जानकरी जुटाई। घायल दिलावर ने गांव के ही छोटे उर्फ विटटू पुत्र शौकत समेत एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी के प्रयास में विफल रहने और गोली मारने की धराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक़ नामजद समेत दो खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल को उपचार हेतु रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें