बदायूं। दातागंज से जैतीपुर–तिलहर होते हुए पुवायां को जोड़ने वाले राज्यमार्ग 126 पर स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है।
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दातागंज से लगभग पांच किलोमीटर बेलाड़ाडी की ओर स्थित यह पुरानी पुलिया लंबे समय से खराब स्थिति में थी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग 20 नवंबर की सुबह 10 बजे से पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू करेगा। यह मार्ग बरेली और शाहजहांपुर की ओर से नवादा मोड़ के रास्ते बेलाड़ाडी पुल पार कर दातागंज आने-जाने वाले वाहनों के लिए प्रमुख मार्ग है। मरम्मत कार्य के दौरान दातागंज, जैतीपुर, तिलहर, पुवाया मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश कार्य समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। संवाद