फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्मी और धूल से बढ़े आंखों के रोग, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

Wed, 08 Apr 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बढ़ती गर्मी और उड़ रही धूल का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। धूल, धूप और उमस के कारण आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इन दिनों आंखों के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार, आंखों में जलन, खुजली और लालिमा की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 160 से अधिक मरीज आंखों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 40 से 50 मरीजों में कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण पाए जा रहे हैं। डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल का कहना है कि गर्मी के मौसम में धूल, पसीना और तेज धूप आंखों को अधिक प्रभावित करते हैं। इससे संक्रमण और जलन की समस्या बढ़ जाती है। गर्मी के दिनों में पसीना आंखों में जाने और धूल के कणों के संपर्क में आने से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि कई मरीज आंखों में जलन, लालिमा और पानी आने की समस्या के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। डॉक्टर ने लोगों को घर से बाहर निकलते समय काला चश्मा पहनने और समय-समय पर साफ व ठंडे पानी से आंखों को धोने की सलाह दी।
विज्ञापन


कंजंक्टिवाइटिस के प्रमुख लक्षण
-आंखों में खुजली।
-जलन या चुभन होना।
-आंखों का लाल या गुलाबी दिखना।
-आंखों में किरकिरी महसूस होना और सूजन आ जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें