फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसआईआर के तहत दिए नोटिसों की सुनवाई शुरू

विज्ञापन
बिल्सी में एसआईआर नोटिसों की सुनवाई करते एसडीएम प्रेमपाल सिंह। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिल्सी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत बुधवार को तहसील सभागार में साक्ष्य के अभाव में भेजे गए नोटिसों की सुनवाई शुरू कर दी गई। सुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पिछले दिनों मतदाता सूची के शुद्धिकरण के उद्देश्य से करीब 23 हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों के संबंध में बुधवार से विधिवत सुनवाई प्रारंभ कर दी गई। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य प्रस्तुत कराए जा रहे हैं, ताकि पात्र और अपात्र मतदाताओं की पहचान की जा सके।
उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। केवल अपात्र नाम ही हटाए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें