बदायूं। नीलकंठ महाराज बनाम जामा मस्जिद के मुकदमे में दो अप्रैल को अगली सुनवाई की तारीख नियत की गई है।
बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर कहना था कि इस मामले में सुनवाई नहीं होनी चाहिए। वहीं, नीलकंठ महाराज पक्ष ने इस दलील का विरोध किया। इस दौरान अदालत में दोनों पक्षों की काफी बहस हुई। न्यायाधीश ने अर्जी पर सुनवाई करने के बाद अगली सुनवाई की तारीख दो अप्रैल तय की है। संवाद