बदायूं। नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी। मस्जिद पक्ष की तरफ से वक्फ बोर्ड को अपनी बहस शुरू करनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण शनिवार को बहस नहीं हो सकी। साथ ही न्यायालय ने अगली तिथि तय कर दी।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया था। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी न्यायालय के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में मामला चल रहा है। सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य ने अपनी बहस पूरी कर दी थी। इस मामले में सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की गई है। संवाद