फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सुनवाई आज

Thu, 20 Jun 2024 06:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं के पूर्व और वर्तमान में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव समेत 29 लोगों पर चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बदायूं की अदालत में चल रहा है। इसमें बचाव पक्ष की बहस पूरी होने के बाद निर्णय आएगा। एमपी-एमएलए सिविल जज सीनियर डिजीवन लीलू सिंह के कोर्ट में विचाराधीन मामले की अगली सुनवाई 20 जून यानी आज होगी।
विज्ञापन

साल 2022 के विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। चुनाव के समय सपा ने शहर के एक लॉन में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बुलाया गया था। आरोप है कि इन्हें प्रलोभन देकर मत हासिल करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इसी आरोप के साथ धर्मेंद्र यादव समेत 29 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
तब से मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप संशोधन होने के बाद पत्रावली बहस में लग गई थी। इसमें अभियोजन पक्ष ने अपनी बहस पूरी कर दी बचाव पक्ष ने बहस की शुरुआत की है। बहस समाप्त होने के बाद पत्रावली निर्णय पर लग जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें