बदायूं। फास्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार की अदालत में मंगलवार को नीलकंठ महाराज बनाम जमा मस्जिद मामले में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मद्देनजर रखते हुए स्थानीय अदालत ने सुनवाई की तारीख 19 फरवरी तय की है। जामा मस्जिद की ओर से एक प्रार्थना पत्र इस आशय का दिया हुआ है कि उक्त मुकदमा चलने योग्य नहीं है, खारिज कर दिया जाए। अब इसी पर सुनवाई होनी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सभी निचली अदालतों में मामले की सुनवाई पर रोक लग गई है। संवाद