फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में सुनवाई आठ नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में अब सुनवाई आठ नवंबर को होगी। मंगलवार को न्यायालय में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई टल गई। अब प्रतिवादी संख्या एक इंतजामिया कमेटी अपनी बहस शुरू करेगा।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार के न्यायालय में मामला विचाराधीन है। वादी मुकेश पटेल ने जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा दायर किया है, जिसपर न्यायालय ने सुनवाई शुरू की।
सरकार की ओर से की गई बहस अब समाप्त हो गई। इंतजामिया कमेटी और वक्फ बोर्ड इसमें प्रतिवादी संख्या एक और दो है, जो अब अपनी बहस शुरू करेंगे। पहले इंतजामिया कमेटी अपनी बहस शुरू करेगा। प्रतिवादी संख्या एक और दो की बहस समाप्त होने के बाद, वादी पक्ष अपनी बहस शुरू करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें