फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर- जामा मस्जिद मामले में अब सुनवाई 14 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में सुनवाई 14 मई को होगी। न्यायालय ने छह मार्च 2024 को दाखिल संशोधित प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था। इसके बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नील कंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी न्यायालय के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में केस चल रहा है। न्यायालय में सभी पक्ष के अधिवक्ता उपस्थित थे। सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य ने अपनी बहस पूरी कर दी। वादी पक्ष और मस्जिद पक्ष की तरफ से आज बहस नहीं हो सकी। सरकारी अधिवक्ता ने न्यायालय में इसके प्राचीन स्मारक होने के बिंदु पर बहस की। वाद चलेगा या नहीं इस पर 14 मई को सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें