बदायूं। नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में सुनवाई 9 जुलाई को होगी। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया था। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में केस चल रहा है। न्यायाधीश के अवकाश पर होने की वजह से किसी भी पक्ष की तरफ से सुनवाई नहीं हो सकी। सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य की बहस हो चुकी है। मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता अनवर आलम और असरार ने पिछली तारीख पर बहस की थी, जो जारी रहेगी। वादी पक्ष उसके बाद बहस करेगा। वाद चलेगा या नहीं उसके निस्तारण के लिए अगली तारीख लगा दी है। संवाद