बदायूं के जामा मस्जिद के मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। दरअसल न्यायाधीश मंगलवार को अवकाश पर रहे। हालांकि दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे।
इस दौरान शासकीय अधिवक्ता ने डीएम की ओर से एतराज दाखिल किया। शासकीय अधिवक्ता ने पेश किया है कि यह मामला सुनवाई योग्य नहीं है। अभी मामले की तारीख नहीं पड़ी है। शाम को 5 बजे अगली तारीख दी जाएगी।