बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर धनसुलिया में सोमवार रात 38 वर्षीय दुर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुर्वेश सोमवार रात खेत पर सिंचाई करने गया था। इसी दौरान रात में किसी वक्त उसके सिर में गोली मार दी गई।
उसके पिता दाताराम ने सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर सोगना निवासी वीरपाल नामजद और तीन अज्ञात पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही सहसवान और मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि वीरपाल की लड़की किसी के साथ चली गई थी। तब से यह रंजिश चली आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी वीरपाल को हिरासत में ले लिया गया है।