फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवकाश पर डाॅक्टर, नए मरीज सीएचसी भेजे

Sun, 14 Sep 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य में फैली गंदगी। संवाद - फोटो : धूता गोशाला के सामने खडंजा में भरे पानी से निकलते लोग।
विज्ञापन
अलापुर। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के शासन-प्रशासन के दावों के बीच जमीनी हकीकत और है। नगर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलापुर में मरीजों को दवा तो मिल रही है लेकिन सुविधाएं नदारद हैं। शनिवार को डॉक्टर अवकाश पर होने से नए मरीजों को सीएचसी भेजा। प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक मरीज इलाज और दवा लेने पहुंचते हैं लेकिन उन्हें बैठने और पीने के पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चारों ओर फैली गंदगी परेशानी और बढ़ा रही है।
विज्ञापन

नवीन पीएचसी में केवल डॉ. आरपी सिंह की तैनाती है। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि डॉक्टर अवकाश पर थे। दोपहर 12:15 बजे अस्पताल के अंदर लंबी लाइन लगी रही। डॉक्टर के अभाव में मरीजों को परामर्श नहीं मिला। इस दौरान वार्डबॉय और एएनएम ही दवाओं का वितरण करती दिखीं। स्टाफ ने बताया कि जिन मरीजों के पास पहले से बने पर्चे थे उन्हें दवा दी जा रही है जबकि नए मरीजों को सीएचसी भेजा जा रहा है। अस्पताल में बैठने के लिए कुर्सी-बेंच तक उपलब्ध नहीं है। मरीज और उनके तीमारदार घंटों खड़े रहने के लिए मजबूर हैं। परिसर में लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंपों में से एक लंबे समय से खराब है और दूसरा ही चालू है। गर्मी और उमस में पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
बुखार और दर्द की शिकायत थी। दवा लेने आईं और डॉक्टर तो नहीं थे लेकिन पर्चा दिखाकर दवा मिल भी गई। लाइन में लगे-लगे थक गए। यहां पर बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी।-लौंगश्री, गांव ढका
विज्ञापन


हाथ-पैर में दर्द और कमजोरी रहती है। पहले दवा लेने से आराम मिला था इसलिए दूसरी बार दवा लेने आए हैं। डॉक्टर नहीं थे। ऐसे में वहीं दवा पर्चा दिखाकर दोबारा से ले ली है।
-अंसार अहमद, गांव विलहरी

मुझे जरूरी काम था। इसकी वजह से अवकाश लेना पड़ा। अभी किसी अन्य डॉक्टर की तैनाती नहीं है। ऐसे में कभी-कभार दिक्कत आती है।

-डॉ.आरपी सिंह, चिकित्साधिकारी

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य में फैली गंदगी। संवाद- फोटो : धूता गोशाला के सामने खडंजा में भरे पानी से निकलते लोग।

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य में फैली गंदगी। संवाद- फोटो : धूता गोशाला के सामने खडंजा में भरे पानी से निकलते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें