एसडीएम विधान जायसवाल ने शनिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारियों समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्रवाई के लिए एसडीएम ने निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी गई है। कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
एसडीएम सुबह करीब 10 बजे नगर के सिरासोल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधिकारी डॉ.पीके शर्मा, डॉ.जयश्री शर्मा, डॉ. श्वेता माहेश्वरी, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. प्रगति शर्मा के अलावा एएफएचसी कवींद्र शर्मा, बीएचडब्ल्यू राममूर्ति सक्सेना, अचंय डेनियल, एक्स-रे टेक्नीशियन अनीता सिंह, एसडीएस आरआर सक्सेना, इजहार मोहम्मद, फातिमा जावेद, बीपीएम फराज खान, डीआईओ प्रेमवीर, एलटी मनोज शर्मा अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने बताया कि लैब में ताला लटका मिला। इसके बाद करीब 11 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां लिपिक राजीव शर्मा गैरहाजिर मिले। इसके अलावा ओमपाल सिंह तथा नंदकिशोर का उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर थे, मगर वे मौके पर मौजूद नहीं मिले।