सहसवान के वीर सहाय नगला में कैंप में दव लेते ललोग। संवाद
उसावां। सीएचसी उसावां की टीम ने बाढ़ग्रस्त तीन गांवों में कैंप लगाकर दवाएं बांटी। गांव कमले नगला, असमय रैपुर व अहमदनगर बछौरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां के प्रभारी अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने शिविर लगाया। वहां पर बुखार, खांसी जुखाम, खुजली आदि के मरीज सामने आए और उनको दवा दी गई। इसी के साथ बाढ़ ग्रस्त ग्राम वीरसहाय नगला में सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने दवाएं दी। संवाद