फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 हजार डोज मिलीं, रविवार को 50 हजार लोगों को टीके का लक्ष्य

विज्ञापन
कोरोना का सुरक्षा टीका लगवाता एक व्यक्ति। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार को जिले में तीन हजार लोगों को ही बूस्टर डोज यानी सुरक्षा टीका लगाया जा सका। हालांकि, शुक्रवार शाम जिले को वैक्सीन की 53 हजार डोज की सप्लाई मिल गई है। अब रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान एक दिन में 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कई दिन से कोल्ड चेन में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण की गति धीमी हो गई थी। बुधवार को वैक्सीन की सप्लाई मिली तो बृहस्पतिवार को 21 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को कोल्ड चेन में फिर से वैक्सीन की कमी हो गई। ऐसे में शुक्रवार को तीन हजार लोगों को ही बूस्टर डोज दी जा सकी। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि शुक्रवार शाम वैक्सीन की 53 हजार डोज की सप्लाई मिल गई है। जिले में बूस्टर डोज मेगा डे का क्रम नहीं टूटेगा। रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान जिले में 300 से ज्यादा केंद्रों पर 50व् हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार शाम तक वैक्सीन संबंधित सीएचसी और पीएचसी को मुहैया करा दी जाएगी।
------------
कोरोना के चार रोगी मिले, आठ स्वस्थ हुए
बदायूं। जिले में शुक्रवार को कोरोना के चार नए रोगी मिले हैं। इसी के साथ आठ रोगियों के स्वस्थ होने के बाद जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या अब 36 हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में 1637 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 798 की आरटीपीसीआर और 834 की एंटीजन जांच कराई गई। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिले रोगियों को क्वारंटीन करने के साथ उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें