फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ से ज्यादा बुखार पीड़ित, पांच मलेरिया रोगी भी मिले

विज्ञापन
सालारपुर ब्लॉक के शेरगंज पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार को भी छह ब्लॉक के 16 गांवों में बुखार के चार सौ से ज्यादा रोगी मिले। सालारपुर के शेरगंज में बुखार के साथ मलेरिया का भी व्यापक प्रकोप है। यहां तीन दिन में बुखार के 150 से ज्यादा मरीजों के अलावा 14 मरीज मलेरिया के भी मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी पांच मलेरिया के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को सालारपुर, दातागंज, जगत, बिल्सी, उझानी और समरेर ब्लॉक के गांवों में हेल्थ कैंप लगाए। 16 गांवों में हेल्थ कैंपों के दौरान 800 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 415 बुखार के रोगी मिले। शेरगंज में बुखार के 18 और मलेरिया के पांच नए रोगी मिले हैं। जगत के बरसुनिया, रूपापुर और नबाव नगला में बड़ी संख्या में बुखार के मरीजों के साथ बरसुनिया में मलेरिया का भी एक मरीज मिला है। सालारपुर के करतोली, बरखेड़ा, बिलहत में भी बुखार का व्यापक प्रकोप है। बरखेड़ा में मलेरिया का भी एक मरीज मिला है। समरेर के कल्याणपुर में बुखार के 51 और मलेरिया का एक मरीज मिला है। इसी ब्लॉक के समरेर और नवलपुर में भी बड़ी संख्या में बुखार के मरीज निकले हैं।
दातागंज के चिंजरी, बिरिया डांडी, ढिलवारी, पापड़ में भी बुखार का प्रकोप है। बिल्सी के नगला कल्याण और उझानी के मिहोनी में भी बुखार के मरीज बड़ी संख्या में मिले हैं। इन गांवों में बृहस्पतिवार को मलेरिया विभाग की ओर से दवाओं का छिड़काव भी कराया गया है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि बुखार प्रभावित गांवों में हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। मलेरिया के कुछ मरीज मिल रहे हैं। संक्रामक रोगों जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें