फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 15 मरीज और मिले, संख्या सौ के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में रविवार को भी कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। 12 मरीजों के स्वस्थ होने के बावजूद एक बार फिर सक्रिय मरीजों की संख्या 100 के करीब होने को है। रविवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या शनिवार के मुकाबले बढ़ गई। शनिवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 78 थी।
विज्ञापन

आम जनता की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में 11 नए मरीज मिले थे और चार स्वस्थ हुए थे। रविवार को 12 मरीज स्वस्थ हुए और 15 नए मिल गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले में 1451 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 756 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे गए और 695 की एंटीजन जांच कराई गई। एंटीजन जांच में तीन और आरटीपीसीआर जांच में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शहर में चार रोगी मिले हैं। इनमें एक जिला जेल में भी है।
कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि अलग-अलग हिस्सों में मिले रोगियों को ट्रेस किया जा रहा है। शहर में मिले रोगियों को ट्रेस कर लिया गया है। उनको क्वारंटीन कर दिया गया है। संपर्क में आने वालों के रविवार को सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें