फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों का सत्यापन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों के सत्यापन और मिलान का काम पूरा हो गया है। सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को भेज दी है। जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर मिलान हो रहा है। सबसे ज्यादा शंका ऑक्सीजन कन्संट्रेटरों को लेकर बनी हुई है। हालांकि, महिला अस्पताल में रिकॉर्ड के अनुसार सभी उपकरण उपलब्ध पाए गए हैं। दवाओं का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में जिला महिला अस्पताल के उपकरणों और दवाओं की सप्लाई निजी अस्पतालों को किए जाने का मामला सुर्खियों में आया था। एक निजी अस्पताल के पास सरकारी उपकरणों और दवाओं के खाली डिब्बे भी मिले थे। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने मामले में जांच का आदेश दिया था। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों के मामले में जांच और सत्यापन का काम नवागत सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी ने पूरा कर लिया है।
रिकॉर्ड के अनुसार यहां चिकित्सा उपकरण उपलब्ध मिले हैं, हालांकि अभी दवाओं को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। इधर, जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर सत्यापन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

ज्यादा शंका ऑक्सीजन कन्संट्रेटरों को लेकर है। जिला अस्पताल में 65 और सीएचसी-पीएचसी को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 233 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिले थे। जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट करने के बाद ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की उपयोगिता कम हो गई। ऐसे में इनका भी सत्यापन कराया जा रहा है।
-
पैथोलॉजी की शिकायतों को लेकर भी चल रही जांच
सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी ने बताया कि महिला अस्पताल की पैथोलॉजी शिकायतों को लेकर भी जांच चल रही है। शिकायत है कि सैंपल पैथोलॉजी में लेने के बाद जांच बाहर से कराई जाती है। इतना ही नहीं कुछ निजी पैथोलॉजी के सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लाए जाते हैं। इस मामले में प्रथम दृष्टया कुछ तथ्य सामने आए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।
-
महिला अस्पताल के चिकित्सा उपकरण निजी अस्पताल को सप्लाई किए जाने के मामले में सीएमएस की जांच रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सा उपकरण पूरे हैं। इनका मिलान और सत्यापन कर लिया गया है। दवाओं के मामले में अभी जांच चल रही है। सीएचसी-पीएचसी पर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का सत्यापन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
----------
महिला अस्पताल में निजी चिकित्सा उपकरणों के मिलान और सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया है। रिकॉर्ड के अनुसार सभी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं। इस संबंध में सीएमओ को लिखा गया है। कुछ अन्य मामलों में जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

-डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें