फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम व आशा वर्कर दूसरा टीका लगवाने को घर-घर बजाएंगी कुंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना के दूसरे टीके के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। आशा वर्कर और एएनएम घर-घर दस्तक देंगी और लोगों को दूसरा टीका लगवाने के लिए जागरूक करेंगी। ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं की भी मदद ली जाएगी। दरअसल जिले में 5.52 लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिनको दूसरा टीका लगाया जाना है। 4.58 लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने समय पूरा होने के बाद भी दूसरा टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन

दूसरे टीके के मामले में प्रदेश स्तर पर बदायूं की रैंक में सुधार नहीं हो रहा। जहां पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लगभग शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है वहीं बदायूं काफी पीछे है।
बदायूं में कुल 512361 लोगों को दूसरा टीका लगना है। इनमें 458459 ऐसे लोग हैं जिन्होंने समय निकलने के बाद भी इसे नहीं लगवाया है। अब गांव और मुहल्लों में कैंप लगाकर छूटे लोगों को दूसरा टीका लगाया जाएगा। इसके लिए एएनएम और आशाएं घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों को चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर 30 मई को जारी की गई रैंक पर गौर करें तो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहले टीके का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरा टीका 89.43 प्रतिशत लोगों ने ही लगवाया है। 15 से 17 वर्ष वर्ग में 98.44 किशोर-किशोरियों को पहला और 70.45 फीसदी को दूसरा टीका लगाया गया है।
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 96.11 प्रतिशत बच्चों को पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि अब तक सिर्फ 31.08 फीसदी को ही पहला टीका लगाया जा सका है। अब स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर दूसरे टीके का लक्ष्य पूरा करेगा।
-
दूसरे टीके का लक्ष्य पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया जा रहा है। आशा वर्कर और एएनएम को भी इसमें लगाया जा रहा है। दूसरा टीका न लगवाने वालों को चिह्नित कर कैंपों में भेजा जाएगा। जरूरत हुई तो गांव और मोहल्लों में भी टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें