फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ हार्मोंस परीक्षण

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखी मशीन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रही सेंट्रल पैथोलॉजी लैब में अब हार्मोनल एनालाइजर लैब की स्थापना की गई है। अब यहां पर टी-3, टी-4, बी-12 समेत अन्य जांचें हुआ करेंगी। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को हार्मोन जांच के लिए कहीं बाहर नहीं जाना होगा और न ही रिपोर्ट के लिए दो से तीन दिन का इंतजार करना होगा, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए मशीन लग चुकी है। साथ ही जांचें भी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

बदायूं-उझानी रोड पर गुन्नौरा बाजिदपुर के पास स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए तमाम नवीन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में टीबी की जांच शुरू की गई थी। वहीं अब कॉलेज की सेंट्रल पैथोलॉजी लैब में हार्मोनल एनालाइजर लगाई गई है। लैब में टी-3, टी-4, टीएसएच, एचटी, एसएसएच, एस-प्रोजेस्टेरोन, एस-प्रोलैक्टिन, विटामिन बी-12, विटामिन डी, ट्रोपोनिन आई की जांच की जाएगी। वहीं एरिथ्रोसाइट सेडीमेंटेशन रेट (ईएसआर) से लाल रक्त कोशिकाओं की जांच की जाएगी, इससे रक्त कोशिकाओं में मिली खराबी का पता लगाया जा सकेगा। इसके अलावा कॉलेज में अन्य जांच भी हो रही है। जांचें एचओडी डॉ. श्रवण भार्गव और असिस्टेंट प्रोफेसर पैथोलॉजी डॉ. सुचेता यादव की निगरानी में होंगी।
--
जांच के लिए बरेली नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
जिले में अब तक हार्मोन जांच की सुविधा नहीं है। जिला स्तर पर एलाइजा जांच और टीबी रोगियों की ट्रूनेट मशीन से जांच की सुविधा भी पिछले वर्ष ही शुरू हुई है। हालांकि, पंजीकृत 20 पैथालॉजी लैबों में आठ लैब ऐसी हैं जो हार्मोंन सैंपल के लिए जांच को दिल्ली, लखनऊ और गुरुग्राम की लैब में भेजती हैं। बरेली में कुछ निजी पैथालॉजी लैब में हार्मोन जांच की सुविधा है। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में हार्मोन जांच शुरू होने के बाद रोगियों को डाग्नोस करने में आसानी होगी। अब हार्मोन जांच के लिए लोगों को बरेली तक की दौड़ नहीं लगानी होगी। निजी लैबों को भी जांच के नाम पर मोटी फीस नहीं देनी होगी। संवाद
विज्ञापन

------
यहां पर इलाज कराने आने वाले मरीजों की कई बीमारियां ऐसी होती थी, जिसकी जांच के बिना इलाज बेहतर तरीके नहीं हो पाता था, ऐसे में मरीजों को ये जांच कॉलेज के बाहर से करानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कॉलेज में हार्मोन परीक्षण लैब शुरू हो गई है। इसका फायदा मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन

-डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें