फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जुटाया जा रहा पांच से 12 वर्ष के बच्चों का डाटा

विज्ञापन
महिला अस्पताल में टीका लगवाता बालक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्तर पर पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी शासन स्तर से टीकाकरण शुरू करने की तिथि नहीं आई है। टीकाकरण के लिए वैक्सीन की सप्लाई भी नहीं मिली है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग होमवर्क में जुटा है।
विज्ञापन

इधर, 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण तेजी नहीं पकड़ रहा है। दूसरी डोज के मामले में स्थिति और भी खराब है। 14 से 17 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण की बात करें तो अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 98 फीसदी किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। 49 प्रतिशत को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू हुआ था। जिले को 1.32 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 77 हजार बच्चों को ही टीका लगाया जा सका है। दूसरे टीके की बात करें तो इनमें सिर्फ दो फीसदी ने ही दूसरा टीका लगवाया है। जिले में 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत को टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग में अब दूसरा टीका लगाया जा रहा है।
दूसरी ओर बूस्टर डोज के मामले में भी प्रगति नहीं हो रही है। दरअसल, 18 से कम और 59 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज दी जाएगी। अन्य को बूस्टर डोज के लिए कीमत चुकानी होगी। इसके लिए निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज की व्यवस्था की गई है, लेकिन निजी अस्पताल उदासीनता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

-
स्कूल-कॉलेज नहीं ले रहे टीकाकरण में रुचि
जिले में स्कूल-कॉलेज भी शत प्रतिशत टीकाकरण में पूूरी तरह से रुचि नहीं ले रहे। 12 से 14 और 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए स्कूल कॉलेजों में कैंप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण के लिए जो लक्ष्य तय करती हैं उसके सापेक्ष स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राएं नहीं मिलते। अब पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू होना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइमरी स्कूलों की सूची तैयार करने के लिए इस आयु वर्ग का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है।
-
केंद्रों पर टीकाकरण का ये रहा हाल
जिला महिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में दोपहर एक बजे तक कुल 227 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 64 किशोर और किशोरियां भी टीका लगवाने पहुंचे। 18 लोगों ने पहला शेष ने दूसरा टीका लगवाया। सैदपुर स्थित टीकाकरण केंद्र पर दोपहर दो बजे तक 175 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी के तहत शनिवार को यहां 17 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में दोपहर तक केवल 26 लोगों को ही टीका लगाया गया। यह सभी वे लोग थे जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। वजीरगंज में शाम तक 126 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्रों पर 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि, 14 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों की संख्या अच्छी है।
-
जिले में 14 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियो के टीकाकरण का लक्ष्य 98 फीसदी पूरा हो गया है। 49 फीसदी को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण भी प्रगति पर है। इस आयु वर्ग में 77 हजार बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें दो प्रतिशत ने दूसरा टीका भी लगवा लिया है। पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण को अभी लक्ष्य नहीं मिला है। तारीख भी तय नहीं है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें