जिला अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल को नई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन मिल गई है। ऐसे में अब यहां एक्स रे कराने आने वालों की मुश्किलें आसान होंगी।
जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 140 से 150 एक्स-रे होते हैं। यहां दो सामान्य एक्स-रे मशीनों के साथ एक डिजिटल एक्स-रे मशीन पहले से है। एक्स-रे ज्यादा होने के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। अब शासन ने जिला अस्पताल को पोर्टेबल मोबाइल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई है। यह एक्स-रे मशीन भी डिजिटल है। मशीन चालू होने के बाद एक्स-रे कक्ष के बाहर लोगों को लंबी लाइन नहीं लगानी होगी। जल्द ही मशीन के लिए अलग कक्ष में स्थापित कर दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बताया कि नई एक्स-रे मशीन चालू होने के बाद समस्या काफी हद तक कम होगी। इस समय एक्स-रे विभाग पर काम का काफी दबाव रहता है। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन चालू होने के बाद काम का दबाव काफी कम होगा। संवाद