बदायूं। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक खुल रही थी, अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी होने लगी है। कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी का समय बढ़ा दिया है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज की ओपीडी दोपहर 12 बजे की बजाय दो बजे तक खुला करेगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सामान्य दिनों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी खुलती थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से इसका समय घटा दिया गया। जिले समेत प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। इसको ध्यान में रखते हुए शासन ने फिर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय दो घंटे बढ़ा दिया है। ऐसे में अब राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुला करेगी। वहीं शनिवार को यह सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुलेगी। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि अब मरीज दोपहर दो बजे तक ओपीडी में डॉक्टर को दिखा सकते हैं। संवाद