फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसुनिया, रजागंज, डोलापुर में भी फैला मलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को दातागंज और जगत ब्लॉक के तीन गांव में बुखार के सैकड़ों मरीज मिले। इनमें मलेरिया और फेल्सीपेरम के मरीजों की भी पुष्टि हुई है। हालांकि डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। जिले में दातागंज, समरेर, सालारपुर और जगत ब्लॉक में बुखार का प्रकोप हैं। यहां लगातार हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जगत के गांव बरसुनिया और रजागंज में स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ कैंप लगाए। इन दोनों गांवों में बुखार का प्रकोप था। हेल्थ कैंप में चेकअप के दौरान वायरल के काफी मरीज मिले। संदिग्ध मलेरिया मरीजों की जांच की गई तो 18 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके साथ ही इन दोनों गांवों में खतरनाक फैल्सीपेरम मलेरिया के भी 11 मरीज मिले हैं। दातागंज के गांव डोलापुर में मलेरिया के 23 मरीज मिले हैं। इनमें एक फैल्सीपेरम का भी शामिल है। सालारपुर और समरेर ब्लॉक में सोमवार को फैल्सीपेरम के 10 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इन ब्लॉक के गांवों में बुखार के मरीजों तादाद थोक में है। अकेले बरसुनिया में बुखार के 80 से ज्यादा मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में इन लोगों को दवाओं का वितरण किया गया। चार ब्लॉक के 80 से ज्यादा गांव अब तक मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं। लगातार हालात खराब हो रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सब कुछ नियंत्रण में और सामान्य होने की बात कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें