फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर लापता मिले डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर में तैनात चिकित्सकों ने शनिवार को हद कर दी। एमओआईसी समेत सभी डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र छोड़कर अपने-अपने घर चले गए और स्वास्थ्य केंद्र खाली छोड़ दिया। इस पर सीएमओ ने एमओआईसी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने शनिवार को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. गौरव शर्मा उपस्थित थे। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र के हालात देखते उन्हें आदेश दिया कि वह स्वयं मौजूद रहकर गोल्डन कार्ड बनवाएंगे। दोपहर के समय उन्होंने इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। आश्चर्य की बात रही कि एमओआईसी डॉ. पंकज शर्मा समेत स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी डॉक्टर अपने-अपने घर चले गए थे। सीएमओ ने फोन करके एमओआईसी को चंदौसी स्थित उनके घर से बुलवाया। डॉक्टरों की घोर लापरवाही देखते हुए सीएमओ ने एमओआईसी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनका जवाब तलब किया है। सीएमओ ने बताया कि एमओआईसी के कार्यों की विशेष जांच की जाएगी। उनकी लापरवाही से मरीजों को बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें