फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पतंजलि योग पीठ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ अपर जिला जज कुंदन किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगाचार्य सुनील शास्त्री ने कहा कि अष्टांग योग से ही वास्तविक विश्व की स्थापना होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओम स्वरूप लॉन में योग शिविर के अंतिम दिन भी योग करने वालों की भीड़ रही। लोगों ने योग के साथ आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों के बारे में जाना। योगाचार्य ने बताया कि भारतीय धर्म और दर्शन में योग का अत्यधिक महत्व है। आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की आवश्यकता व महत्व को प्राय: सभी दर्शनों एवं भारतीय धार्मिक संप्रदायों ने एकमत व मुक्तकंठ से स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि योग के से कई असाध्य रोगों का भी समाधान किया जा सकता है।
प्रदेश संगठन महामंत्री दयाशंकर ने अनुलोम-विलोम अभ्यास के साथ मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। वरिष्ठ योग शिक्षक गिरधारी सिंह राठौर ने बताया कि जिले में 18 स्थानों पर निशुल्क योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इस दौरान बीएसए रामपाल सिंह राजपूत, अयोध्या प्रसाद शर्मा, रज्जन सिंह, विमल दूबे, पंकज सक्सेना,गजेंद्र सिंह, सुदेश मिश्रा, भगवान स्वरूप सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी उपदेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें