फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकपुर में बुखार से महिला की मौत, बरेली के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। मानकपुर गांव में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। करीब आठ दिन पहले बीमार महिला की शुक्रवार रात बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मानकपुर समेत देवरमई में इससे पहले दो युवकों की भी जान जा चुकी है।
विज्ञापन

मृतका फरमूदी (52) मानकपुर निवासी कल्लू खां की पत्नी थी। उसे आठ दिन पहले बुखार आया था। घरवालों ने शुरू में यहां निजी क्लीनिकों पर उपचार कराया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह में शव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। इससे पहले गांव के ही खालिद की बुखार से ही मौत हो चुकी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शवाब आलम ने बताया कि 20 से अधिक महिला-पुरुष बुखार की चपेट में हैं। उनका निजी क्लीनिकों पर इलाज चल रहा है। बता दें कि आठ दिन पहले देवरमई पूर्वी निवासी प्रधान अहवरन सिंह के भतीजे विद्याराम (30) की भी बुखार से मौत गई थी। देवरमई के आठ लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें