फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा सेहत महकमा, टीम ने गांव पहुंच देखे 61 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/अलापुर। सखानूं कस्बे में फैले वायरल ज्वर की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची और प्राथमिक विद्यालय में चिकित्सा कैंप लगाकर मरीजों का चेकअप किया गया। इस दौरान करीब 61 मरीज देखे गए। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि उनमें से किसी को मलेरिया होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से सखानूं कस्बे में बुखार का प्रकोप है। लोग बरेली से लेकर जिले में आसपास के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इनमें किसी को डेंगू तो किसी को कोई अन्य बीमारी बताई गई। कस्बे में जब वायरल फैला और एक के बाद एक व्यक्ति चपेट में आता गया तो लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी, लेकिन कोई चिकित्सक सखानूं नहीं पहुंचा था। बुखार के इस प्रकोप की खबर जब अमर उजाला को मिली तो टीम ने कस्बा पहुंचकर वहां के हालात का जायजा लिया। इस दौरान कई लोग ऐसे मिले जिनके परिवार वाले बरेली से लेकर बदायूं के अस्पतालों में भर्ती थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो सेहत महकमा न सिर्फ जागा बल्कि उसमें खलबली मच गई। शुक्रवार को जगत स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. यूसुफ, फॉर्मासिस्ट चंद्रपाल, एएनएम मंजू रानी, आंगनबाड़ी मीरा ने कस्बे के प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर कैंप लगाया। फिर कस्बे के लोगों का एक-एक करके स्वास्थ्य चेकअप किया। इस दौरान टीम ने 61 मरीज देखे। उनको दवा भी वितरित की। इन मरीजों की जांच में किसी को मलेरिया नहीं निकला। डॉ. यूसुफ ने कहा कि जो लोग कैंप में आए थे सभी का ब्लड टेस्ट करके दवा दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें