फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया चिकन निवासी एक महिला की बच्ची को जन्म देने के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। जिस पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन अब तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर विलहरी निवासी नीतू (22) ने एक साल पहले उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया चिकन निवासी सत्यपाल के साथ प्रेम विवाह किया था। तब से वह ससुराल में रह रही थी। नीतू गर्भवती थी। सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर परिवार वाले उसे म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जो स्वस्थ है, लेकिन मंगलवार को नीतू की अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। उसके बाद सत्यपाल शव को गांव ले गया। इधर, नीतू की मौत की खबर सुनकर उसके मायके वाले नगरिया चिकन पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतका के भाई अमरपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने मामले में जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। बाद में ससुराल वाले शव को घर ले गए।

महिला की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। एक दिन पहले उसकी डिलीवरी हुई थी। अभी इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार, एसओ उसावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें