फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ पहुंची एमएनसीयू, केएमसी एप के बारे में स्टाफ को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को एमएनसीयू का जहां लोकार्पण होगा, वहीं केएमसी एप की भी लॉचिंग की जाएगी। इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार रात सीडीओ निशा अनंत एमएनसीयू पहुंची। वहां पर पहुंचकर सीडीओ ने अस्पताल स्टाफ को एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इस एप के माध्यम से सारी जानकारी ऑनलाइन रहेंगी। वहीं एसपी सिटी ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
विज्ञापन

सीडीओ रविवार रात अचानक महिला अस्पताल में बने एमएनसीयू पहुंची। वहां पर उन्होंने स्टाफ को केएमसी एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ये एप सोमवार को लांच होने जा रहा है। केएमसी लाउंज में भर्ती सभी बच्चों की सारी जानकारी इस पर अपलोड की जाएगी। कोई भी काम कागजों में नहीं किया जाएगा। इसके बाद में उन्होंने सभी कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया, साथ ही स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए। लोकार्पण को लेकर एसपी सिटी ने वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को देखा, साथ ही सभी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें