फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ और समन्वयक के झगड़े में अटका आयुष्मान का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले विशेष प्रकार के बायोमेट्रिक कार्ड जारी होने में देरी हो सकती है। अब तक छह लाख लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 10 फीसदी कार्ड ही जारी हो सके हैं। इस बीच प्रभारी सीएमओ और जिला समन्वयक, जनसेवा केंद्र के बीच तकरार से और ज्यादा देरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड जारी करने का काम जनसुविधा केंद्रों को दिया गया है। कार्ड बनने में हो रही देरी को लेकर ही प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने मंगलवार को जनसुविधा केंद्रों के संचालकों की बैठक बुलाई थी। कार्ड जारी करने का काम कैसे जल्द पूरा हो, इस पर बैठक में विचार ही नहीं हो सका, बल्कि प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह और जिला समन्वयक शोभित माहेश्वरी के बीच तकरार हो गई। दोनों ने एक दूसरे के लिए गलत भाषा तक का इस्तेमाल कर दिया। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है। प्रभारी सीएमओ ने तो समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर छुट्टी पर जाने तक की चेतावनी दे दी है।
इधर, बुधवार को भी दोनों के बीच हुए झगड़े में कोई बीच का रास्ता नहीं निकल सका। ऐसे में आयुष्मान योजना के कार्ड जारी होने में देरी से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रभारी सीएमओ का कहना है कि जनसुविधा केंद्रों पर न सिर्फ कार्ड बनाने में देरी की जा रही है, बल्कि वसूली भी हो रही है। काम जल्द पूरा हो इसके लिए उच्चाधिकारियों को हस्तक्षेप करना होगा। कार्ड बनाने का काम एक तरह से जिले भर में ठप सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें