फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दी आयुष्मान योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिलेभर में आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएमओ कार्यालय से रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी प्रभारी सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने दिखाई।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सरकार की मंशा है कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज के लिए धन के अभाव में इधर-उधर न भटके, इसके लिए सरकार ने यह योजना संचालित की है। जिला कोआर्डिनेटर नितिन वर्मा ने लोगों को योजना के सभी पहलू के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि अगर कोई भी समस्या किसी को आ रही है, तो वह उनके मिल सकता है। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद में रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों पर होती हुई वापस सीएमओ कार्यालय आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

आसफपुर। स्थानीय सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आयुष्मान भारत जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को ग्राम प्रधान पति ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बीसीपीएम सत्यपाल सिंह ने बताया कि 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में शिविर लगाए जाएंगे, जिसमे योजना के तहत गोल्डन कार्ड बांटे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें