फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बुखार से मौत, विभाग आंकड़े छिपाने में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज/बदायूं। विकास क्षेत्र के गांव लाड़पुर में बुखार से 60 दिन में एक गर्भवती महिला सहित 18 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अब भी चपेट में हैं। शुक्रवार को सैदपुर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बुखार पीड़ित लोगों को दवाइयां दी, साथ ही बुखार से बचाव के तरीके भी बताए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पानो देवी (65), तनु पुत्री किशन मुरारी, रामपाल (52), नत्थू देवी (70), ईश्वरी प्रसाद (72), चंद्रपाल (54), नेकसू (73), हिमना देवी (44), रामकली (60), ओमवती (29) पत्नी राजू, प्रेमराज (64), पवन, ब्रजपाल, प्यारे लाल (40), रामादेवी 40, तरुण पुत्र आशाराम, गुड़िया पुत्री पुष्पेंद्र, रानी पुत्री जगवीर, राहुल पुत्र महिपाल की बुखार से 60 दिनों के अंदर मौत हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार इन आंकड़ों को मानने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। इनका सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों में उपचार चल रहा है। लगातार मौतों से गांव के अलावा नजदीकी गांवों में भय का माहौल है।

हमने मामले की जांच कराई, जिसमें केवल तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। वह भी विभिन्न कारणों से। शुक्रवार को हमारी टीम ने सौ लोगों की जांच की और बीमारों को दवाइयां बांटी, जिसमें से 12 लोगों में मलेरिया मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. फिरासत हुसैन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें